बाराबंकी: खून से लथपथ युवक का शव हुआ बरामद, हत्या की आशंका
बाराबंकी। सोमवार की सुबह बाराबंकी-बहराईच मार्ग पर मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर नहर पटरी पर एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। क्षेत्र में जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मसौली पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेश वर्मा पुत्र राम प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी परसपुर बिन्दौरा थाना रामनगर का है। …
बाराबंकी। सोमवार की सुबह बाराबंकी-बहराईच मार्ग पर मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर नहर पटरी पर एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। क्षेत्र में जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मसौली पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेश वर्मा पुत्र राम प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी परसपुर बिन्दौरा थाना रामनगर का है।
बता दें, मृतक वर्तमान समय में पत्नी आरती के साथ विजयनगर बाराबंकी में रहकर मजदूरी और पत्नी दूसरों के घरों में बर्तन चौका कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मृतक राजेश का शव ग्रामीणों ने देखा तो बात आग की तरह फैल गई ।
घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की ओर से उच्च अधिकारियों को दी सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स , अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए हत्या के खुलासे के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने फरसेंसिक नमूने लिए।
बरेली: चाय बनाते समय आग की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर
घर में चाय बनाते समय एक युवक के ऊपर मिट्टी के तेल से भरी डिब्बी गिर गई और वह आग की चपेट में आ गया। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों द्वारा युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी का रहने वाला राजकुमार (28) अपने घर में गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था। उसी समय ऊपर रखी मिट्टी के तेल से भरी डिब्बी उसके ऊपर गिर गई जिससे वह आग की चपेट में आ गया।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: चाय बनाते समय आग की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर
