लखनऊ: यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लिया यह निर्णय…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त थर्ड एसी डिब्बा लगाए जाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नं. 15015 व 15016 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर वाया लखनऊ ट्रेन में गोरखपुर से छह दिसंबर से और यशवंतपुर से आठ दिसंबर से थर्ड एसी के एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा …

लखनऊ। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त थर्ड एसी डिब्बा लगाए जाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नं. 15015 व 15016 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर वाया लखनऊ ट्रेन में गोरखपुर से छह दिसंबर से और यशवंतपुर से आठ दिसंबर से थर्ड एसी के एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

इसके अलावा ट्रेन नं.  15023 व 15024 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में गोरखपुर से सात और यशवंतपुर से नौ दिसंबर से थर्ड एसी का एक-एक कोच लगाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेन नं. 19601 और ट्रेन नंबर 19602 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी-जयपुर वाया ऐशबग ट्रेन में 11 दिसंबर तक नियमित रूप से एक स्लीपर कोच लगेंगे। ऐसे में अब यात्रियों को कंफर्म सीटें मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

बाराबंकी: डीएम ने एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम के तहत एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एलईडी वैन समस्त विधानसभा में वीवीपैट मशीन, मतदान करने के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। एलईडी वैन का संचालन प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक प्रमुख चौराहों, स्थलों पर किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि एलईडी वैन प्रचार वाहन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में निर्वाचन के सम्बन्ध में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए निर्वाचन कार्यो में सहयोग प्रदान करेगी, जिससे लोगों में जागरूकता की भावना उत्पन्न होगी तथा लोकतंत्र और मजबूत होगा।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बाराबंकी: डीएम ने एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

संबंधित समाचार