प्रदेश सरकार कर रही किसान और छात्रों का उत्पीड़न : अवधेश प्रसाद
अयोध्या। सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे अवधेश प्रसाद ने किसानों व बेरोजगारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छुट्टा जानवरों से किसान परेशान है। छुट्टा जानवरों से बचकर आए अनाज को अब बेचने का संकट है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसान को अगली फसल बोने …
अयोध्या। सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे अवधेश प्रसाद ने किसानों व बेरोजगारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छुट्टा जानवरों से किसान परेशान है। छुट्टा जानवरों से बचकर आए अनाज को अब बेचने का संकट है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसान को अगली फसल बोने के लिए पैसों की जरूरत है। प्रदेश सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है इसीलिए अभी तक किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
वहीं गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। ये सरकार किसान विरोधी है। टीईटी को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों ने ही टीईटी का पेपर लीक कराया है। नौकरियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरकार लाखों नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश सरकार लगातार किसानों और बेरोजगारों के साथ झूठे वादे कर रही है।
गैर ने खाते से निकाल लिए 20 हजार
अयोध्या जिले के रामपुरभगन स्थित बैंक आफ बड़ौदा के खाताधारक के खाते से दो बार 20 हजार रुपये किसी गैर द्वारा निकाल लिए जाने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सतना निवासी अनिल कुमार पांडेय का आरोप है कि उनका रामपुरभगन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। उनके खाते से बीते तीन व चार दिसम्बर को दो बार में अज्ञात साइबर अपराधियों ने 20 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित को इसकी जानकारी 4 दिसम्बर को हुई तो वह बैंक में जाकर इसकी जानकारी लिया। मामला एसएसपी कार्यालय में स्थापित साइबर सेल में भी दर्ज कराने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें:-आईआईटी कानपुर के 49 छात्रों को एक करोड़ से अधिक सैलरी पैकेज के ऑफर
