बरेली: ठेकेदार ने बिना अनुमति उखाड़ दिया सरकारी हैंडपंप, जल निगम बोला- दिया जाएगा नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में ठेकेदारों की मनमानी देखने को मिली। सड़क खुदाई के दौरान ठेकेदारों की लेबर ने सरकारी हैंडपंप को ही उखाड़ कर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया मगर लेबर नहीं मानी। जिसके बाद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। जो इस समय …

बरेली, अमृत विचार। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में ठेकेदारों की मनमानी देखने को मिली। सड़क खुदाई के दौरान ठेकेदारों की लेबर ने सरकारी हैंडपंप को ही उखाड़ कर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया मगर लेबर नहीं मानी। जिसके बाद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ठेकेदारों ने हैंडपंप उखाड़ने की सूचना जलकल विभाग को भी नहीं दी थी। बिना किसी अनुमति के ही नल को उखाड़ कर फेंक दिया।

दरअसल, सिविल लाइंस इलाके में इन दिनों तेजी से सड़क निर्माण और खुदाई का काम चल रहा है। सोमवार को सड़क की खुदाई करते वक्त ठेकेदार ने हजारों की कीमत से लगे हैंडपंप को जेसीबी से एक झटके में उखाड़ फेंका। इससे पहले लोगों ने इसका विरोध भी किया। हैरत की बात है कि ठेकेदार ने इसके लिए न तो जलकल विभाग को सूचित किया न ही उससे कोई परमीशन ली। बिना किसी अनुमति के ही नल को उखाड़ कर फेंक दिया। जिससे लोगों में गुस्सा है।

जलकल विभाग के जीएम बोले- नोटिस दिया जाएगा
जब इस बारे में जलकल विभाग के जीएम राजीव कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उन्हें मिली है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार को बिना अनुमति सरकारी हैंडपंप उखाड़ने के मामले में नोटिस जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े-

बरेली: 6 दिसंबर को लेकर जिले में अलर्ट, पुलिस करती रही कड़ी निगरानी

संबंधित समाचार