झांसी: कांग्रेसियों ने मनाया भीमराव आम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेसियों ने सोमवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में डॉ आम्बेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया और महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेसियों ने सोमवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में डॉ आम्बेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया और महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जी ने सभी वर्गों को देखते हुए भारत का संविधान बनाया।
उन्होंने लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को सही सरकार चुनने की ताकत वोट के माध्यम से प्रदान की। उन्हीं के संविधान की देन है कि आज आम व्यक्ति अपनी सरकार स्वयं चुनता है। बाबा साहब जनता के हृदय में राज्य करते थे 1956 में उनका एक चमत्कार देखने को मिला। जब 14 अक्टूबर 1956 को अशोक विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में एक ही दिन में अपने पांच लाख साथियों के साथ उन्होंने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली हमें ऐसी महान विभूति को शत-शत नमन करते हैं।
पढ़ें: 2022 पंजाब चुनाव: कैप्टन अमरिंदर सिंह BJP और ढींडसा की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के प्रयासों और उनकी ओर से शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए महत्व को हम नमन करते हैं। सभा का संचालन राजेंद्र रेजा ने किया आभार शंभू सेन ने व्यक्त किया। उक्त अवसर पर राजेंद्र शर्मा एडवोकेट नीता अग्रवाल, सफीक अहमद मुन्ना, प्रकाश परिहार, असद अली, संजय खटीक, सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे।
झांसी में तीन दिन तक रहेगी भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव की धूम
उत्तर प्रदेश के झांसी में विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस बार भी तीन दिन तक प्रभु श्रीराम का विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। यहां मेंहदीबाग स्थित रामजानकी मंदिर के महंत श्री रामप्रियदास जी महाराज ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सात दिसंबर से भगवान राम और सीता जी के विवाह का उत्सव शुरू हो जायेगी।
