पीलीभीत: पत्नी को बरेली छोड़कर लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बनकटी रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार न्यूरिया थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर चिरैंदापुर गांव निवासी 23 वर्षीय राकेश पुत्र सुमेर लाल की मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। …

पीलीभीत, अमृत विचार। बनकटी रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार न्यूरिया थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर चिरैंदापुर गांव निवासी 23 वर्षीय राकेश पुत्र सुमेर लाल की मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों से कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई।
हादसा रविवार रात करीब दस बजे हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि राकेश मजदूरी करता था। पत्नी एकता का पेपर था। उसे लेकर वह सुबह बरेली गया था।

सोमवार को होने वाले पेपर की वजह से पत्नी रिश्तेदारी में बरेली रूक गई। रात को वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। बनकटी रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चूंकि इस मार्ग पर रात के समय चहलकदमी कम रहती है। इस वजह से काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। बाद में कुछ राहगीरों की नजर सड़क पर घायल हालत में पड़े युवक पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की पहचान कराई और फिर सूचना परिवार को दी गई। परिजन देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा। सभी का रोकर बुरा हाल था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतक के आठ माह का बेटा है। उधर, एक दिन पूर्व बरखेड़ा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार गजरौला थाना क्षेत्र के मुढैला खुर्द गांव निवासी डालचंद की मौत हो गई थी। इस मामले में भी कार्रवाई करते हुए शव का बरखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

संबंधित समाचार