गोरखपुर: दूसरी शादी के लालच में फंसा दूल्हा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने पहली पत्नी रहते हुए दूसरी शादी करने वाले युवक को (पहली पत्नी) पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक शादी रचाने के लिए …

गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने पहली पत्नी रहते हुए दूसरी शादी करने वाले युवक को (पहली पत्नी) पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक शादी रचाने के लिए बरात लेकर पहुंच गया।

उधर कुछ दिन पहले ही पति द्वारा दूसरी शादी करने की योजना की जानकारी पाकर शादी के तय समय पर दूसरी शादी वाली घर पर धोखेबाज दुल्हे की पहली पत्नी पहले से ही बच्चे के साथ बैठ कर इंतजार कर रही थी। बरात पहुंचते ही पहली पत्नी को देख दुल्हा भौंचक्का हो गया और भागने लगा।पत्नी के शोर मचाने पर वहां उपस्थित ग्रामीणों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

खोराबार थाना क्षेत्र के सुबाबाजार निवासी बबलू लगभग एक वर्ष पूर्व गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी तय किया था।पहले से तय तिथि के अनुसार पांच दिसंबर की शाम लगभग साढ़े आठ बजे लड़की के दरवाजे पर बरात पहुंची। बरातियों के स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में घराती व अन्य रिश्तेदार मौजूद थे।

उक्त मामले में थाना स्थानीय पर पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त पहले से शादी शुदा है। धन के लालच मे शादी तय कर लिया।जिसे पीड़िता ने जानकारी होते ही लड़की के परिजनो को अवगत कराया और उनकी सहमति मिलते ही गुलरिहा थाने आकर धारा 420, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त बबलू को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: पत्नी को बरेली छोड़कर लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

संबंधित समाचार