यूपी में प्रभावी पैरवी से 31 अभियुक्तों को मिला मृत्यु दण्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले एक साल के दौरान अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी के जरिये 31 अभियुक्तों को मृत्यु दण्ड की सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की है। जबकि 995 को उम्रकैद हुयी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं और …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले एक साल के दौरान अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी के जरिये 31 अभियुक्तों को मृत्यु दण्ड की सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की है। जबकि 995 को उम्रकैद हुयी है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व न्याय के लिये तीन चरणों में चलाये गये प्रदेश व्यापी मिशन शक्ति अभियान के तहत 17 अक्टूबर 2020 से अक्टूबर 2021 तक में अपराधियों को सजा दिलाये जाने के सार्थक नतीजे सामने आये है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी के माध्यम से कुल 31 अभियुक्तों को मृत्यु दण्ड की सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की है। जबकि 995 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के दौरान विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों में 1315 अभियुक्तों को 10 वर्ष व 10 वर्ष से अधिक की सजा कराने में सफलता मिली है।

पढ़ें: सीतापुर: महिला के वेश में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पकड़ा गया

इसी प्रकार 2553 अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा भी दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है। इसके अलावा 503 अभियुक्तों को जुर्माने से दण्डित कराया गया। साथ ही 18681 अभियुक्तों की जमानतें खारिज करायी गयी है।

‘खाद दो वरना यूपी छोड़ों’ नारे के साथ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को ‘खाद दो वरना यूपी छोड़ों’ नारे के साथ राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसानों की आय दुगना करने का जुमला बोलकर भाजपा सत्ता में आयी थी। पर आज पूरे प्रदेश के किसान खाद की किल्लत से त्राहि-त्राहि कर रही है। योगी सरकार विज्ञापनों में चेहरा चमका रही है, लेकिन किसानों के खेत खाद जैसी बुनियादी चीज को तरस रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि खाद की समस्या को लेकर प्रदेश के संम्पूर्ण जिलों, तहसीलों, ब्लॉकों में प्रदर्शन किया गया।

संबंधित समाचार