बरेली: 10 दिसंबर से 31 जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट बहाल
बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बढ़ी राहत दी गई है। 10 दिसंबर से 31 जोड़ी अंतरजोनल ट्रेनों में सामान्य कोच लगाए जाएंगे। जिनमें अनारक्षित टिकट पर यात्रा की जा सकेगी। कोरोना की पहली लहर शुरू होने के बाद मार्च 2021 में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना का प्रकोप …
बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बढ़ी राहत दी गई है। 10 दिसंबर से 31 जोड़ी अंतरजोनल ट्रेनों में सामान्य कोच लगाए जाएंगे। जिनमें अनारक्षित टिकट पर यात्रा की जा सकेगी। कोरोना की पहली लहर शुरू होने के बाद मार्च 2021 में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना का प्रकोप धीमा हुआ तो ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया गया मगर ट्रेनों से जनरल कोच नदारद थे।
केवल आरक्षित टिकट पर ही इन ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति थी। बाद में चुनिंदा पैसेंजर ट्रेनें चलाकर यात्रियों को थोड़ी राहत दी गई। रेलवे प्रशासन के इस फैसले के बाद बरेली जंक्शन से चलने और होकर गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों में सामान्य कोच लगाए जाएंगे जिनमें यात्री अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकते हैं।
मुरादाबाद रेल मंडल के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल की अनुमति के बाद 31 जोड़ी ट्रेनों में सामान्य कोच लगाकर इनके अनारक्षित टिकटों की बिक्री की जाएगी।
बरेली जंक्शन पर यह सुविधा 12231/32 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14315/16 बरेली नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस,14235/36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस, 14307/08 बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस, 14265/66 देरहरादून जनता एक्सप्रेस, 14207/08 पद्मावत एक्सप्रेस, 14205/06 दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, 14511/12 नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी। बता दें कि यात्री लंबे समय से इन ट्रेनों के अंदर सामान्य टिकट से यात्रा की अनुमति दिए जाने की मांग कर रहे थे। लिहाजा अब यात्रियों को काफी सहूलियत होने वाली है।
कोहरे के कारण बंद ट्रेनें भी शामिल
रेलवे प्रशासन द्वारा ऐसी ट्रेनों में भी सामान्य टिकट पर यात्रा की अनुमति दी गई है जिन्हे बीते दिनों आशंकित कोहरे के कारण रद कर दिया गया था। बता दें कि बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली जिन 8 जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर यात्रा की अनुमति मिली है उनमें 3 जोड़ी ट्रेनों का संचालन कोहरे के कारण 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद है। 14235/36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस, 14307/08 बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस, 14265/66 देरहरादून जनता एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
