बरेली: 414 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार शाम को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कैंप कार्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्र के निर्धारण के संबंध में बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है। उन्होंने सभी उप …
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार शाम को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कैंप कार्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्र के निर्धारण के संबंध में बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि कम से कम 5-5 परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने अवगत कराया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार 414 विद्यालयों की सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों का सत्यापन समिति द्वारा करा लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है।
उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए की परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के दौरान परीक्षा केंद्र में मुख्य रूप से विद्यालय का भवन, बाउंड्री वाल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति फर्नीचर, वॉइस रिकॉर्डर, सीसी टीवी कैमरा आदि की व्यवस्था को देख लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के प्रत्येक रूम में दो सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सत्यापन के पश्चात सत्यापन रिपोर्ट उन्हें समय पर उपलब्ध कराई जाए। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, जीआईसी प्रिंसिपल बीएल गौतम आदि उपस्थित रहे।
