बरेली: चाय की चौपाल में विपक्ष पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट विधानसभा से सपा से टिकट के दावेदार अनुराग सिंह नीटू ने सोमवार को सुभाष नगर स्थित रामलीला गांउन्ड में स्थानीय लोगों के साथ चाय की चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने विधानसभा चुनाव 2022 की हुंकार भरी। अनुराग सिंह नीटू ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ …

बरेली, अमृत विचार। कैंट विधानसभा से सपा से टिकट के दावेदार अनुराग सिंह नीटू ने सोमवार को सुभाष नगर स्थित रामलीला गांउन्ड में स्थानीय लोगों के साथ चाय की चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने विधानसभा चुनाव 2022 की हुंकार भरी। अनुराग सिंह नीटू ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला और पिछली सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

नीटू ने कहा कि प्रदेश में बलत्कार, लूट, डकैती और हत्या जैसी घटनाएं होती रहीं और भाजपा सरकार खामोश रही। पूरे देश में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीबों को एक वक्त की रोटी के लाले पड़ हुए हैं, किसान परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। सपा नेता ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, किसान आंदोलन, प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था, महंगाई आदि मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा।

सुभाष नगर के क्षेत्रवासियों ने अनुराग सिंह नीटू का खुलकर समर्थन किया। स्वागत करने वालों में हरजीत सिंह, बरविंदर सिंह, जावेद, सुनील राघव, तोषपाल सिंह, अजय शुक्ला, सुरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह गंगवार, टाटा प्रभाकर, राजू खान, टिंकू चौधरी, शैलेश मिश्रा, शिवा चौधरी, शेखर, अजय चौहान, विनीत चौबे, बबलू गद्दी, दुष्यंत चौहान, शादाब खान, शम्मू खान, राजा भाई, डालचंद बाल्मीकि, हिमांशु पाल, अमित, संजीव, वैभव, राजीव, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।

संबंधित समाचार