धन जुटाने को ‘गो संरक्षण समिति बरेली’ बनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गोवंशों के संरक्षण के लिए धन जुटाने के लिए गो ‘संरक्षण समिति बरेली’ बनाई गई है। समिति से लोगों को जोड़ा जाएगा। 11 हजार का शुल्क जमाकर कोई भी समिति का सदस्य बन सकेगा। इस समिति के बनाने के पीछे ज्यादा से ज्यादा लोगों को गो सेवा के लिए प्रेरित करना है। …

बरेली, अमृत विचार। गोवंशों के संरक्षण के लिए धन जुटाने के लिए गो ‘संरक्षण समिति बरेली’ बनाई गई है। समिति से लोगों को जोड़ा जाएगा। 11 हजार का शुल्क जमाकर कोई भी समिति का सदस्य बन सकेगा। इस समिति के बनाने के पीछे ज्यादा से ज्यादा लोगों को गो सेवा के लिए प्रेरित करना है।

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि समिति में जमा धन कोई भी खर्च नहीं कर सकेगा। जमा धन पर मिलने वाले ब्याज में से तीन चौथाई रकम ही गो सेवा के लिए निकाली जाएगी ताकि गो संरक्षण का कार्य बेरोकटोक चलता रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि समिति के साथ कॉरपस फंड भी बनाया गया है। कॉरपस फंड से जुड़कर कोई भी गोवंशों की सेवा कर सकता है। इसकी धनराशि भी गो संरक्षण सेवा में ही खर्च की जाएगी।

गोवंशों के संरक्षण के लिए जनपद में पांच-पांच हेक्टेयर भूमि में 30 गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। कई गोशालाएं बन चुकी हैं। अन्य का निर्माण कार्य पूरा कराने को कार्यसंस्थाओं को निर्देश दिए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कॉरपस फंड में सांसद, विधायक निधि के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका चेयरमैन समेत अन्य तरह से धन एकत्र कराने के प्रयास किए जाएंगे। सभी उप जिलाधिकारियों को गोवंशों की सेवा करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार