बरेली: 2 इंस्पेक्टर समेत 13 दरोगाओं का तबादला
बरेली, अमृत विचार। देर रात एसएसपी ने लाइन में तैनात कई दरोगाओं को जहां थानों की जिम्मेदारी दी, तो वहीं शहर के तीन इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव कर दिया। उप निरीक्षक रामरतन सिंह को शाही थाना, मारुफ को महिला थाना, उमेश शर्मा व सिद्धार्थ गोस्वामी को आंवला, प्रदीप कुमार को नवाबगंज, सत्येंद्र कुमार …
बरेली, अमृत विचार। देर रात एसएसपी ने लाइन में तैनात कई दरोगाओं को जहां थानों की जिम्मेदारी दी, तो वहीं शहर के तीन इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव कर दिया।
उप निरीक्षक रामरतन सिंह को शाही थाना, मारुफ को महिला थाना, उमेश शर्मा व सिद्धार्थ गोस्वामी को आंवला, प्रदीप कुमार को नवाबगंज, सत्येंद्र कुमार को भुता, देवेश कुमार को भोजीपुरा और सरिता चौधरी को फरीदपुर, भूप सिंह को शेरगढ़, अमित कुमार को फतेहगंज पूर्वी और सिमरजीत कौर को भोजीपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं दूसरी तरफ सीबीगंज महिला से दुष्कर्म व मारपीट मामले के बाद तीन दिनों तक फजीहत कराने वाले सीबीगंज इंस्पेक्टर गोविंद सिंह को प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू बनाया गया है। इसके साथ ही सुभाषनगर थाना प्रभारी नरेश कुमार कश्यप के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए क्राइम ब्रांच इंवेस्टिगेशन विंग भेज दिया गया है।
दूसरी तरफ रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सतेंद्र पाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक सुभाषनगर और क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग से सुनील अहलावत को हटाकर प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज बनाया गया है।
