बरेली एयरपोर्ट को मिला चैंपियन ऑफ उड़ान का दर्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत पिछले साल 8 मार्च से एयरपोर्ट से शुरू हुई उड़ान ने हवाई सेवा क्षेत्र में भी बरेली का नाम रोशन किया है। नौ माह में ही बरेली हवाई अड्डे को चैंपियन ऑफ उड़ान का दर्जा मिला है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री माधवराव …

बरेली, अमृत विचार। क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत पिछले साल 8 मार्च से एयरपोर्ट से शुरू हुई उड़ान ने हवाई सेवा क्षेत्र में भी बरेली का नाम रोशन किया है। नौ माह में ही बरेली हवाई अड्डे को चैंपियन ऑफ उड़ान का दर्जा मिला है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री माधवराव सिंधिया ने बरेली एयरपोर्ट निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ को चैंपियन ऑफ उड़ान का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।

इस उपलब्धि पर एयरपोर्ट निदेशक ने बरेली के लोगों को धन्यवाद देते हुए बताया कि वर्तमान में एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए प्रत्येक दिन सीधी फ्लाइट संचालित हो रही है। बरेली और कुमाऊं मंडल के लोगों ने बेहतर एयर ट्रैफिक देकर एयरपोर्ट को इस सम्मान के लायक बनाया है। प्रत्येक महीने बरेली एयरपोर्ट से तीनों शहरों के लिए करीब 17 हजार यात्री आवागमन करते हैं।

इतने कम समय में बरेली एयरपोर्ट का नाम बड़े शहरों के एयरपोर्ट की तरह जुड़ गया है। इंडिगो और एलाइंस एयर कंपनी उड़ानें संचालित कर रही हैं। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ये कंपनियां कनेक्टिंग फ्लाइट भी दे रही हैं। इससे एयर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है।

बरेली एयरपोर्ट के दो टर्मिनल हैं। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए थे। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एलाइंस एयर ने बरेली-दिल्ली फ्लाइट सेवा शुरू की थी। इसके बाद 12 अगस्त से इंडिगो की बरेली-मुंबई और 14 अगस्त को बरेली-बेंगलुरू फ्लाइट शुरू हुई थी। शुरुआत में तीनों फ्लाइटें तीन-तीन दिन ही संचालित थीं लेकिन अब तीनों शहरों के लिए प्रत्येक दिन बरेली से फ्लाइट उड़ान भर रही है।

बरेली एयरपोर्ट को चैंपियन ऑफ उड़ान का दर्जा मिलना बड़ी उपलब्धि है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के बाद लखनऊ के लिए भी उड़ान शुरू हो रही है। ट्रूजेट एयरवेज को उड़ान शुरू करने की अनुमति मिली है। जल्द शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है। -राजीव कुलश्रेष्ठ, निदेशक एयरपोर्ट

संबंधित समाचार