15 दिसंबर से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, इन अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  आने वाली 15 दिसंबर यानी बुधवार से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को मद्दे नजर रखते हुए योगी सरकार अगले वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट लाने के बजाय 4 महीने का लेखानुदान इस सत्र में पास कराएगी। बता दें, वर्तमान वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक …

लखनऊ।  आने वाली 15 दिसंबर यानी बुधवार से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को मद्दे नजर रखते हुए योगी सरकार अगले वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट लाने के बजाय 4 महीने का लेखानुदान इस सत्र में पास कराएगी।

बता दें, वर्तमान वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट भी लाया जा सकता है। मौजूदा 17 वी विधानसभा का यह संभवत आखिरी सत्र है। इसमें सरकार आगामी चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकती है।

अभी सत्र का कार्यक्रम तय होना है। इसी सत्र के बीच योगी सरकार की कैबिनेट बैठक वाराणसी में 16 दिसंबर को प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के इतिहास में मंदिर में कैबिनेट बैठक कर नया इतिहास रचाएंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर के लोकार्पण की तैयारियां व अन्य योजनाओं की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां कई दिन प्रवास भी करेंगे।

पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी पहुंचे गोरखपुर, 9600 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार ने लेखानुदान तैयार भी कर लिया है। जुलाई तक के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले लेखानुदान का आकार करीब पौने दो लाख करोड़ का हो सकता है। सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2021 व 2022 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट भी ला सकती है। लेखानुदान के तहत नए वित्तीय वर्ष में जुलाई माह तक के लिए जरूरी खर्चो के लिए बजट का प्रारूप तैयार कर लिया है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक सरकार लेखानुदान इसी 15 दिसंबर को सदन में प्रस्तुत कर सकती है। अनुपूरक के माध्यम से एक्सप्रेस वे और जेवर एयरपोर्ट के लिए और धनराशि का आवंटन होने की भी संभावना है।

मथुरा के पर्यटन व धार्मिक विकास के मध्य में भी सरकार कोई नई घोषणा कर सकती है। हाल के दिनों में राजनीति हल्के में काशी, अयोध्या के बाद मथुरा की चर्चाएं होने से मथुरा के लिए अनुपूरक से कुछ खास देने का इंतजाम करने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्कॉलरशिप के मद में भी और बजट का इंतजाम अनुपूरक के माध्यम से किए जाने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार