स्वर्णिम विजय दिवस पर सीएम योगी पूर्वी पाकिस्तान से आए 63 परिवारों को सौपेंगे यह बड़ी सौगात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  9 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में पूर्वी पाकिस्तान से आए बंगाली परिवारों को आशियाना देंगे। सरकार ने बंगाली परिवारों को घर देने की तैयारी शुरू कर दी है। इन परिवारों को लखनऊ पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रदेश के प्रशासन को सौंपी गई है। पूर्वी पाकिस्तान …

लखनऊ।  9 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में पूर्वी पाकिस्तान से आए बंगाली परिवारों को आशियाना देंगे। सरकार ने बंगाली परिवारों को घर देने की तैयारी शुरू कर दी है। इन परिवारों को लखनऊ पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रदेश के प्रशासन को सौंपी गई है।

पूर्वी पाकिस्तान से आए करीब 63 हिंदू बंगाली परिवारों के लिए सरकार ने आशियाना बनाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। कुछ दिन पूर्व कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव पास करके उक्त परिवारों को कानपुर देहात में मकान व कृषि भूमि देने की बात प्रदेश की सरकार की ओर से कही गई थी। सरकार के इस फैसले से इन बंगाली परिवारों में हर्षोल्लास के साथ चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

9 नवंबर यानी गुरुवार को लखनऊ में होने वाले स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ स्वयं ही बंगाली परिवारों को सम्मानित भी करेंगे। एसडीएम मवाना की जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की समारोह में 63 बंगाली परिवारों को पहुंचाने की औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। आने वाली 8 दिसंबर को इन सभी लोगों को राजधानी लखनऊ लाया जाएगा। जहां मुख्यमंत्री इनको सम्मानित कर सौगात सौपेंगे।

गोरखपुर को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने AIIMS और उर्वरक कारखाने का किया उद्घाटन

पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के उर्वरक कारखाने, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) सहित कुल 9600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्‍य की अन्य परियोजनाओं लोकार्पण किया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- गोरखपुर को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने AIIMS और उर्वरक कारखाने का किया उद्घाटन

संबंधित समाचार