प्रयागराज: सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की हुई मौत
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के करछना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि करछना थाना क्षेत्र के मझुआ गांव निवासी शिव कैलाश उर्फ दिनेश (32) और मित्र प्रदीप श्रीवास्तव (36) के साथ सोमवार की रात गधिया गांव के एक …
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के करछना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि करछना थाना क्षेत्र के मझुआ गांव निवासी शिव कैलाश उर्फ दिनेश (32) और मित्र प्रदीप श्रीवास्तव (36) के साथ सोमवार की रात गधिया गांव के एक ढाबे से खाना खाकर घर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग पर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक नीचे गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला हलवाई का शव
भीतरगांव कस्बा स्थित मेले में एक हलवाई का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भीतरगांव कस्बा स्थित हों रहे मेले में मिठाई की दुकान में काम करने वाला मन्नू बाबा कुशवाहा 55 निवासी भरथना थाना बिधूना जनपद औरैया को लोगों ने सुबह मैदान में पड़े देखा।
पढ़ें: स्वर्णिम विजय दिवस पर सीएम योगी पूर्वी पाकिस्तान से आए 63 परिवारों को सौपेंगे यह बड़ी सौगात…
लोगों के देखने के बाद भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची भीतरगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मन्नू बाबा मेला में लगी गोविंद गुप्ता निवासी केशव नगर कानपुर की मिठाई की दुकान में काम करता था। पुलिस जांच में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ साफ तौर पर कह पाएगी।
