मुरादाबाद : घुड़सवारी प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस एकाडमी में मंगलवार को यूपी पुलिस की प्रदेश स्तरीय 23वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता शुरू हो गई। डीआईजी शलभ माथुर ने गुब्बारे छोड़कर व खिलाड़ियों को अनुशासन व खेलभावना की शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सात रेंज के खिलाड़ियों ने अपनी दम-खम दिखाया। 10 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस एकाडमी में मंगलवार को यूपी पुलिस की प्रदेश स्तरीय 23वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता शुरू हो गई। डीआईजी शलभ माथुर ने गुब्बारे छोड़कर व खिलाड़ियों को अनुशासन व खेलभावना की शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सात रेंज के खिलाड़ियों ने अपनी दम-खम दिखाया। 10 दिसंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।

कोरोना के कारण पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया था। इस वर्ष कई दिनों से पुलिस एकाडमी में प्रतियोगिता का आयोजन कराने की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को शुरू होने वाली प्रतियोगिता में 12 रेंज की टीमों ने हिस्सा लिया था। लेकिन ऐन वक्त पर केवल सात टीमों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को शुरू हुई प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी शलभ माथुर ने हिस्सा लिया।

मार्च पास्ट के बाद सभी टीमों के खिलाड़ियों को उन्होंने अनुशासन व खेल भावना की शपथ दिलाई। इसके बाद गुब्बारे छोड़कर विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन हुए कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। इस दौरान मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर घुड़सवारों का उत्साह वर्धन किया। बाधा पार प्रतियोगिता में पुलिस एकाडमी के प्रेम बाबू व मुकेश ने सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 10 दिसंबर को होने वाले समापन पर पुरुस्कृत किया जाएगा।

संबंधित समाचार