मुरादाबाद : छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को एक और मौका, दस जनवरी तक हो सकेंगे आवेदन
मुरादाबाद, अमृत विचार। छात्रवृत्ति से वंचित हजारों छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने तीसरी बार छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब वंचित छात्र-छात्राएं 10 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। सत्र-2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बंधित पाठ्यक्रमों का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। छात्रवृत्ति से वंचित हजारों छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने तीसरी बार छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब वंचित छात्र-छात्राएं 10 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
सत्र-2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन के वितरण के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी की गयी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जो छात्र-छात्रा अपना छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने से रह गये हैं। वे आवेदन पत्र को ऑनलाइन 10 जनवरी तक भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी एवं संलग्न अभिलेख का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, सत्यापित, वापस एवं अग्रसारित 24 जनवरी तक किये जा सकेंगे।
