बाराबंकी: मतदाता जागरूकता वैन के जनरेटर में धमाका, टला हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये जिला निर्वाचन विभाग ने कमर कस ली है। जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने के लिये निर्वाचन आयोग की ओर से चलवाई जा रही एलईडी वैन चालक की सूझबूझ से बड़ी आगजनी का शिकार होने से बच गई। यह घटना मंगलवार शाम …

बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये जिला निर्वाचन विभाग ने कमर कस ली है। जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने के लिये निर्वाचन आयोग की ओर से चलवाई जा रही एलईडी वैन चालक की सूझबूझ से बड़ी आगजनी का शिकार होने से बच गई।

यह घटना मंगलवार शाम चार बजे विकास खण्ड बंकी के गेट के अंदर खड़ी एलईडी वैन में घटित होते ही वहां हाहाकार मच गया। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखायी और आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन तेज धमाके के बाद लगी आग से जेनेरेटर धूं-धूं करके जला तो आग फैलती गयी। लेकिन कुछ ही देर में कई बाल्टी पानी डालकर इस आग पर काबू पा लिया गया।

वैन चालक अरुण वर्मा ने बताया की पीएनपी कम्पनी की एलईडी वैन को जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के लिये प्रचार-प्रसार का ठेका मिला है। बंकी ब्लॉक के प्रांगण से इस वैन को ले जाते समय जब इसका जनरेटर स्टार्ट करने का बार-बार प्रयास करते समय अचानक विस्फोटक होने के साथ भीषण आग ने पकड़ लिया।

पढ़ें: लातूर: मां ने 2 साल के बेटे को कुएं में फेंका, बच्चा तड़पता रहा और मां मरने का करती रही इंतजार

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक अरुण वर्मा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जनरेटर को वैन से बाहर गिराकर उसका पेट्रोल कच्ची जमीन पर गिरने देन के साथ लोगों की मदद से पानी डालकर समय से आग पर काबू पा लिया। इस दौरान लाखों कीमत की एलईडी तो बची ही साथ ही कोई जनहानि भी नहीं हो सकी।

संबंधित समाचार