हरदोई: विधायक ने किया क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ
हरदोई। जिले में जूनियर हाई स्कूल मल्लावां के प्रांगण में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी खेल समयानुसार विधिवत संचालित किए गए। कार्यक्रम …
हरदोई। जिले में जूनियर हाई स्कूल मल्लावां के प्रांगण में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी खेल समयानुसार विधिवत संचालित किए गए।
कार्यक्रम में निर्णायक की ओर से बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड देकर, निर्णय दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल जैसे, दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, खो खो, गोला फेंक, कबड्डी, श्रुतलेख जैसे अन्य खेल भी आयोजित किए गए। ब्लॉक स्तर पर ओवरऑल चैंपियन संविलियन विद्यालय तेजी पुर की छात्रा खुशी को घोषित किया गया।
श्रुतलेख में प्रथम स्थान सोनी तेंदुआ, लंबी कूद में सचिन कुमार प्रदीप कुमार दारू कुईया, रौनक सिंह मल्लावां निबंध प्रतियोगिता में ऐसे ही अन्य बच्चे अपने-अपने प्रतिभाग करने वाले खेलों में पुरस्कार पाकर गदगद दिखे। विधायक ने कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रकार के पुरस्कार बच्चों को पुरस्कार देकर प्रफुल्लित किया।
पढ़ें: हरदोई: दो भाइयों को मिली सात साल की सजा, लगाया गया 40 हजार रुपए का जुर्माना
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार भारती उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश अवस्थी, रमेश कुमार, योगेश कुमार, संदीप कुमार, विमल किशोर पाठक, दिलीप कुमार, सौरभ सिंह, रचना, अजय कटियार ब्लॉक के अन्य शिक्षक साथी गण मौजूद रहे। विकासखंड मल्लावां समस्त छात्र छात्राओं को क्रीडा प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए विजय पताका फहराने का आशीर्वाद दिया।
