कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबरा गयी है योगी सरकार: भूपेश बघेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबरा गयी है और प्रशासन के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। बैड़वा समय माता परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा …

बस्ती। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबरा गयी है और प्रशासन के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। बैड़वा समय माता परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार जब से केन्द्र और प्रदेश में आयी है। तब से महंगाई लगातार बढ़ रहा है। सरकार के पास रोकथाम के लिए कोई एजेन्डा नहीं है।

केवल इनको जनता सबक सिखा सकती है और सबक देने का समय आ गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर इनकी विदाई कर दें, अपने आप महंगाई कम हो जायेगी। जल्द हुए उपचुनाव में हिमांचल प्रदेश और कर्नाटक की जनता ने इन्हें सबक सिखा दिया है और वहांपर पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट आ गयी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान दिन-रात मेहनत करते करते हैं, लेकिन जब उन्हें फसल सींचने की आवश्यकता होती है तो डीजल का उपयोग करना पड़ता है। लेकिन यहां तो डीजल का दाम आसमान से उपर है और किसान मजबूर होकर डीजल से सिंचाई करती है।

खेतों में सिंचाई करने के लिए बिजली मोटर की व्यवस्था नहीं है। ऐसी महंगाई से उबरने के लिए सभी लोग एकजुट होकर काग्रेंस पार्टी का समर्थन करें। साथ ही महंगाई अपने आप कम हो जायेगी और डीजल पेट्रोल के दामों में भारी गिरावट आयेगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योगी सरकार चाह रही थी की मैं यहां न आऊं। इसलिए प्रशासन ने मेरा हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया।

पढ़ें: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: भगवा रंग में रंगी मस्जिद, सफेद करने का निर्देश

जिससे मुझे सभा स्थल से करीब 30 किलोमीटर गाड़ी से आना पड़ा। लेकिन हमें कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि हम किसानों से अपनी बात कहने और उनकी बात सुनने आये हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। तब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सड़क पर प्रर्दशन करते थे, कहते थे कि हम किसानों के हितों के लिए काम करेंगे और जब इनकी सरकार केन्द्र और उत्तर प्रदेश में आयी तो किसानों, नौजवानों को भूल गये हैं। झूठा वादा कर रहे हैं कि हम किसानों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार