उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आएंगे सहारनपुर…
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 8 दिसम्बर को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री इस अवसर पर 38751 लाख रुपए लागत की 94 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 8 दिसम्बर को दोपहर 1:20 बजे बिजनौर से प्रस्थान कर 2: 05 …
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 8 दिसम्बर को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री इस अवसर पर 38751 लाख रुपए लागत की 94 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 8 दिसम्बर को दोपहर 1:20 बजे बिजनौर से प्रस्थान कर 2: 05 बजे सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे।
वहीं, 2:15 पर केशव मौर्य मानकमऊ स्थित नगर निगम की भूमि पर जनपद की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण विभाग, सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उसके उपरान्त पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसके सात ही 3:20 पर प्रेस वार्ता करेंगे। शाम 4 बजे देवबन्द रोड रामपुर में जसवन्त सैनी के आवास पर पहुंचेंगे।
पढ़ें: शाहजहांपुर: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को जांचने कल आएंगे मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री जिले की जिन 94 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनमें 106 किमी लम्बाई में स्वीकृत 34 कार्य जिनकी स्वीकृत लागत 4294 लाख रुपए का लोकार्पण और 26920 लाख रुपए की लागत से 109 कि.मी. लम्बाई के 59 नये कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार उपमुख्यमंत्री 7537 लाख रुपए की लागत से राज्य सेतु निगम के एक कार्य का शिलान्यास करेंगे।
कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबरा गयी है योगी सरकार: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबरा गयी है और प्रशासन के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। बैड़वा समय माता परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार जब से केन्द्र और प्रदेश में आयी है। तब से महंगाई लगातार बढ़ रहा है। सरकार के पास रोकथाम के लिए कोई एजेन्डा नहीं है।
