बरेली: कोरोना के 6 संक्रमितों की निगरानी को 45 कर्मचारी तैनात
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी की। डाक्टरों ने बताया कि छह संक्रमित हैं जिनकी निगरानी की जा रही है। डीएम ने कर्मचारियों के ड्यूटी के संबंध में जानकारी ली, तब मालूम हुआ कि तीन शिफ्टों में …
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी की। डाक्टरों ने बताया कि छह संक्रमित हैं जिनकी निगरानी की जा रही है। डीएम ने कर्मचारियों के ड्यूटी के संबंध में जानकारी ली, तब मालूम हुआ कि तीन शिफ्टों में 15-15 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, इसमें डाक्टर भी शामिल हैं। इस पर डीएम ने 5-5 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- 6 संक्रमितों की निगरानी के लिए एक शिफ्ट में 15 कर्मचारियों की ड्यूटी क्यों लगाई जा रही है।
डीएम ने संक्रमितों के संबंध में रजिस्टर मेनटेन करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पांडेय भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के देश में 23 मामले निकलने के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट है और आमजन को कोविड से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है। अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पांडेय ने बताया कि एयरपोर्ट पर अब और सख्ती बढ़ा दी गयी है। बाहर से आने वालों की टीमें जांच कर रही हैं। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे जंक्शन पर भी टीमों को सक्रिय किया गया है।
