बरेली: मां को बुलाने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की है। मीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की है। मीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। 20 नवंबर को वह घर पर अकेली थी, तभी सुबह करीब 10 बजे गांव का ही एक युवक पहुंचा और कहा कि उसकी मां ने जंगल से लकड़ी लाने के लिए उसे बुलाया है। मां के बुलाने की बात के झांसे में आकर किशोरी बताई जगह पर पहुंची लेकिन वहां उसकी मां नहीं थी।
किशोरी का आरोप है कि उस समय वहां पर गांव का एक युवक मौजूद था, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह बचने के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन तुरंत मीरगंज थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। किशोरी के मुताबिक पुलिस ने उन्हें फटकार लगाते हुए किसी अनजान व्यक्ति से दूसरी तहरीर लिखवाई और मारपीट व धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज आरोपी 26 दिसंबर की रात 10 बजे जबरन घर में घुस गये और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी और उसके परिजनों ने मीरगंज पुलिस पर आरोपियों संग मिलकर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
