अमरोहा : स्कूली छात्रों ने रैली निकालकर किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। तृतीय यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर रैली निकालकर जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की। सरकार द्वारा लगातार जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। तृतीय यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर रैली निकालकर जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की।

सरकार द्वारा लगातार जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत प्रशासनिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारी यातायात के नियमों के प्रति जनता को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें उनका पालन करने की अपील कर रहे हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को नगर के सुखदेव इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा रेली निकालकर यातायात के नियमों के विषय में जनता को जानकारी दी। रैली का शुभारंभ सुखदेव इंटर कॉलेज से तहसीलदार अभय कुमार एवं कस्बा इंचार्ज रजनीश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

रेली सुखदेवी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो पर घूमती हुई सुखदेव इंटर कॉलेज कौर का समाप्त हुई। रैली में छात्र-छात्राओं के हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां भी थी और छात्र-छात्राएं नारे लगाते हुए चल रहे थे। तहसीलदार अभय कुमार द्वारा बताया गया सरकार की मंशा के अनुरूप यह रैली निकाली गई है और जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया है।

संबंधित समाचार