रायबरेली: खेत में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने घटना का किया खुलासा
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक सुंडा में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या कर शव खेत में डाल दिया गया। इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। अधेड़ की जान पहचान वाले व्यक्ति ने लाठी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की थी। बताते हैं कि अधेड़ के गाली गलौज करने के कारण …
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक सुंडा में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या कर शव खेत में डाल दिया गया। इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। अधेड़ की जान पहचान वाले व्यक्ति ने लाठी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की थी। बताते हैं कि अधेड़ के गाली गलौज करने के कारण हत्या को अनजाम दिया गया।
मंगलवार को सुबह चक सुंडा गांव निवासी 55 वर्षीय बेचे लाल उर्फ संतलाल पुत्र राम आसरे रक्तरंजित शव गांव से थोड़ी दूर खेत में पड़ा मिला था। बेचेलाल का सिर रक्तरंजित था। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था। हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस की तीन टीम गठित की गई थी। वहीं बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया गया।
पुलिस ने महेश पासी पुत्र शीतल पासी निवासी चकसुण्डा थाना हरचन्दपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशादेही पर घटना के समय पहने हुए वस्त्र बरामद किए गए हैं जिनमें खून के निशान मिले हैं। वहीं लाठी भी बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त महेश पासी पुत्र शीतल पासी ने बताया गया कि मृतक बेचेलाल पुत्र स्वर्गीय रामआसरे निवासी ग्राम चकसुंडा थाना हरचंदपुर के साथ पहले खाना-पीना और उठना-बैठना था। कुछ दिनों से बेचेलाल गांव के कुछ अन्य व्यक्तिओं के साथ रहने लगा था। मुझे जहां भी मिलता था गाली-गलौज करने लगता था। 6 दिसम्बर की शाम को वह बेचेलाल के घर के सामने से निकल रहा था तो वह मुझे गालियां देते हुये मारने को दौड़ा।
पढ़ें-मुरादाबाद : मूंढापांडे में 11वीं के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत चचेरा भाई घायल
इसी घटना से क्षुब्ध होकर देर शाम को बेचेलाल को पानी की बोतल लेकर खेतों की ओर जाते हुए देखा तो महेश एक लाठी लेकर उसका पीछा करते हुये गया और मौका पाकर जान से मारने की नियति से उसके सिर पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गयी। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उरेश सिंह थाना हरचन्दपुर ने टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया।
