लखनऊ: ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने कर्मचारी को मारी गोली, सोना और नकदी लेकर हुए फरार
लखनऊ। राजधानी के ज्यादा व्यस्त रहने वाले इलाकों में से अलीगंज एक इलाका है। अलीगंज के नामी ज्वेलर्स के कर्मचारी को गोली मारकर बदमाश गोल्ड और नगदी लूट ले गए। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर कर्मचारी को गोली मार दी। ये घटना आज दोपहर करीब 12:00 बजे के आसपास की है। बदमाश दुकान …
लखनऊ। राजधानी के ज्यादा व्यस्त रहने वाले इलाकों में से अलीगंज एक इलाका है। अलीगंज के नामी ज्वेलर्स के कर्मचारी को गोली मारकर बदमाश गोल्ड और नगदी लूट ले गए। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर कर्मचारी को गोली मार दी। ये घटना आज दोपहर करीब 12:00 बजे के आसपास की है। बदमाश दुकान में ग्राहक बनकर आए थे और सामान दिखाने के दौरान वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। बदमाशों ने लूट से पहले दुकान में रेकी भी की थी।
घटना अलीगंज स्थित तिरुपति ज्वेलर्स के यहां की है। अलीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि श्रवण कुमार जिनकी उम्र करीब 40 बरस है पुत्र परमेश्वर निवासी 376 ओल्ड दाउदनगर फैजुल्लागंज थाना मड़ियाहूं तिरुपति ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता था। बुधवार को करीब 12:00 से 1:00 के बीच तीन लड़के जो कि ग्राहक बनकर दुकान में आए और सामान दिखाने को कहा।
पढ़ें- रायबरेली: खेत में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने घटना का किया खुलासा
इसी दौरान किसी बात को लेकर उन तीनों लड़कों में से एक लड़के ने श्रवण कुमार को गोली मार दी। 0गोली उसके पेट में लगी। सलमान को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। लुटेरे करीब आधा किलो सोना और नकदी लूट ले गए।
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है साथ ही बदमाशों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है। गौरतलब है कि दुकान में 2017 में भी लूट का प्रयास हुआ था पता चला कि वारदात से पहले मंगलवार को बदमाशों के साथी ने दुकान की रेकी भी की थी।
