मुरादाबाद : काला फीता बांधकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने जताया विरोध
मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने अपनी बीस सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए बुधवार को भी काला फीता बांधकर काम करते हुए विरोध जताया। जिला अस्पताल में प्रर्दशन कर फार्मासिस्टों ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, पदनाम परिवर्तन, मरीजों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने अपनी बीस सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए बुधवार को भी काला फीता बांधकर काम करते हुए विरोध जताया। जिला अस्पताल में प्रर्दशन कर फार्मासिस्टों ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, पदनाम परिवर्तन, मरीजों को परामर्श देने के सीमित अधिकार, पदों के मानकों में परिवर्तन की मांग लंबे अरसे से की जा रही है।
लेकिन सरकार इसे अनसुना कर रही है। 9-16 तक दो घंटे कार्य बहिष्कार और 17 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल और बीस दिसंबर से आपातकालीन चिकित्सा सेवा भी ठप करेंगें। विरोध जताने वालों में मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी, कुंदन सिंह, पीपी सिंह चौहान आदि डिप्लोमा फार्मासिस्ट शामिल रहे।
