लखनऊ: लोक मंगल दिवस पर महापौर से आम जनता ने की शिकायतें, जानें क्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। माह के प्रथम मंगलवार को जोन एक और दो में लोकमंगल दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। बेगमगंज निवासी रामू शंकर ने महापौर को बताया कि उनके इलाके में नाले पर लगे ढक्कन टूट गए हैं, जिससे जानवर और इंसान …

लखनऊ। माह के प्रथम मंगलवार को जोन एक और दो में लोकमंगल दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। बेगमगंज निवासी रामू शंकर ने महापौर को बताया कि उनके इलाके में नाले पर लगे ढक्कन टूट गए हैं, जिससे जानवर और इंसान नालों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

महात्मा गांधी मार्ग के सरस्वती मंदिर निवासी सुमन मिश्रा ने बताया कि मंदिर के आस-पास सफाई नहीं होती है। वहीं रस्तोगी टोला निवासी राजीव ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक अवैध मूत्रालय बना है, जिससे स्थानीय निवासियों को समस्या हो रही है। यहियागंज के कायस्थ गली के स्थानीय निवासियों ने महापौर से समरसेविल से गंदा पानी आने की शिकायत की। जिस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। लोक मंगल दिवस में कुल 49 शिकायतें आयीं।

लोक मंगल दिवस में महापौर के साथ नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद राजेश मालवीय, राजेश दीक्षित, सैय्यद यावर हुसैन रेशु, गिरीश मिश्रा, कामरान बेग, अपर नगर आयुक्त अभय द्विवेदी, पंकज सिंह, राकेश यादव सहित संबंधित जोन के जोनल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाल टोपी से घबराये हुये हैं भाजपा के नेता: अखिलेश यादव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोरखपुर में दिये गये व्यक्तव्य पर पलटवार करते हुये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लाल टोपी का डर भाजपा नेताओं में घर कर गया है। अखिलेश ने बुधवार को कहा कि भाजपा के नेताओं को अब अपने राजनीतिक अस्तित्व का खतरा महसूस होने लगा है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लाल टोपी से घबराये हुये हैं भाजपा के नेता: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार