रायबरेली: कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं को साइकिल और निराश्रित महिलाओं को दी सिलाई मशीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लगातार चौथे वर्ष माता स्व. छाया देवी की पुण्यतिथि पर मातृ छाया फाउंडेशन के प्रबन्धक भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर ने बालिका सम्मान समारोह व नेत्र शिविर का आयोजन किया। इस दौरान इण्टर व हाई स्कूल पास छात्राओं को साइकिल और निराश्रित महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। अलीपुर गांव स्थित प्राथमिक …

रायबरेली। लगातार चौथे वर्ष माता स्व. छाया देवी की पुण्यतिथि पर मातृ छाया फाउंडेशन के प्रबन्धक भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर ने बालिका सम्मान समारोह व नेत्र शिविर का आयोजन किया। इस दौरान इण्टर व हाई स्कूल पास छात्राओं को साइकिल और निराश्रित महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

अलीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री के हाथों से बालिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि जैसे भगवान श्रीराम ने समाज कल्याण के कार्यों से एक आदर्श स्थापित किया। उसी तरह दिनेश सिंह राठौर श्री राम के पद चिन्होन पर चल रहे हैं।

कार्यक्रम के अन्तर्गत हाई स्कूल व इण्टर पास छात्राओं को 40 साइकिल, महिलाओं के लिए स्वरोजगार देने के लिए 25 सिलाई मशीन, ठण्ड से गरीबों को बचाने के लिए लगभग 1100 कम्बल वितरण, नेत्र शिविर में 400 मरीजों की जांच और 150 चश्मों का वितरण, 24 लोगों की कोविड टीकाकरण की जांच कराई गयी। कार्यक्रम के अन्त में दिनेश सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

पढ़ें: बरेली: पिता ने ही बच्चों को पहले खिलाया था जहर, मां पर लगाया आरोप, जांच हुई तो खुली पोल

वहीं, कार्यक्रम का सफल संचालन शिवगढ़ के भाजपा मण्डल अध्यक्ष जी बी सिंह ने किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से भाजपा विधायक रामनरेश रावत, राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सह प्रान्त कार्यवाह संजय सिंह, अयोध्या महानगर प्रचारक अनिल कुमार, हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत, जिला प्रचारक अमरजीत, जिला मंत्री जन्मेजय सिंह, वीरेन्द्र सिंह, शिवशंकर सिंह, मधुकर सिंह, आशुतोष मौर्य, अनूप सिंह, शारीरिक शिक्षण प्रसार अमित आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार