सोनभद्र में महिला को अर्धनग्न गांव में घुमाया, छह गिरफ्तार
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रायपुर क्षेत्र में दबंगों ने एक महिला को नदी में नहाते समय खींच लिया और अर्धनग्न अवस्था में पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आयी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद …
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रायपुर क्षेत्र में दबंगों ने एक महिला को नदी में नहाते समय खींच लिया और अर्धनग्न अवस्था में पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आयी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को बताया कि पांच दिसंबर को क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने एक 50 वर्षीय महिला पर खेत में पड़े पुआल में आग लगाने का आरोप लगाते हुये मारपीट की और अर्धनग्न अवस्था में महिला को गांव में घुमाया।
पढ़ें: बरेली: झाड़ियों में फेंके गए नवजात की मौत, सिर में लगी चोट, जंगली जानवरों ने नोंचकर किया था घायल
घटना का वीडियो वायरल होने पर रायपुर पुलिस ने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला पंजीकृत किया। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त अभियुक्त प्रेमनाथ विश्वकर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा , आशा और अनीता पत्नी बाबूलाल विश्वकर्मा को ग्राम चौखड़ा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
रायबरेली: कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं को साइकिल और निराश्रित महिलाओं को दी सिलाई मशीन
लगातार चौथे वर्ष माता स्व. छाया देवी की पुण्यतिथि पर मातृ छाया फाउंडेशन के प्रबन्धक भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर ने बालिका सम्मान समारोह व नेत्र शिविर का आयोजन किया। इस दौरान इण्टर व हाई स्कूल पास छात्राओं को साइकिल और निराश्रित महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। अलीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री के हाथों से बालिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि जैसे भगवान श्रीराम ने समाज कल्याण के कार्यों से एक आदर्श स्थापित किया। उसी तरह दिनेश सिंह राठौर श्री राम के पद चिन्होन पर चल रहे हैं।
