पाकिस्तान में ड्राइवर ने दही खरीदने के लिए रोकी ट्रेन, रेलमंत्री ने दी ऐसी सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाहौर (पाकिस्तान)। पाकिस्तान में एक ट्रेन चालक और उसके सहायक को लाहौर में एक रेलवे स्टेशन के निकट दही खरीदने के लिए ट्रेन रोकने के आरोप में सेवा से निलंबित कर दिया गया। मीडिया में आई खबर से बुधवार को यह जानकारी मिली। डॉन की खबर के अनुसार रेल मंत्री आजम खान स्वाती ने मंगलवार …

लाहौर (पाकिस्तान)। पाकिस्तान में एक ट्रेन चालक और उसके सहायक को लाहौर में एक रेलवे स्टेशन के निकट दही खरीदने के लिए ट्रेन रोकने के आरोप में सेवा से निलंबित कर दिया गया। मीडिया में आई खबर से बुधवार को यह जानकारी मिली। डॉन की खबर के अनुसार रेल मंत्री आजम खान स्वाती ने मंगलवार को चालक और उसके सहायक को निलंबित कर दिया।

इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है, जिसमें चालक को दही खरीदने के लिए प्रांतीय राजधानी में काहना कच्चा रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन रोकते हुए देखा जा सकता है। खबर में कहा गया कि इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे विभाग को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

दुर्घटना, यात्री सुरक्षा और घटते राजस्व की वजह से यह विभाग पहले से ही निशाने पर है। मंत्री ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान रेलवे के लाहौर प्रशासन को चालक राना मोहम्मद शहजाद और उनके सहायक इफ्तिखार हुसैन को निलंबित करने का आदेश दिया।

संबंधित समाचार