बाहर से आने वाले सात दिन रहे घर में: अमित मोहन
लखनऊ। राजधानी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि कोविड का नया वेरिएंट ओमिक्रोन भारत के कुछ प्रदेशों में पाया गया है। लेकिन अभी तक प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में …
लखनऊ। राजधानी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि कोविड का नया वेरिएंट ओमिक्रोन भारत के कुछ प्रदेशों में पाया गया है। लेकिन अभी तक प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित नहीं पाया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब पांच महीने से कोविड संक्रमण निचले स्तर पर चल रहा है। निगरानी समितियों की ओर से अन्य देशों से आने वाले लोगों को सात दिन अपने घर में रहने को कहा जाये, ताकि किसी प्रकार से संक्रमण न फैल पाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1.72 सैंपल की जांच की गई है।
जिसमें कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8.88 करोड़ सैंपल की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 घंटे में तीन और अब तक कुल 16.87 लाख लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 139 एक्टिव मामले हैं, जिसमें से 106 लोग होम आइसोलेशन में है।
पढ़ें: सीतापुर: सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज में छात्राओं को शक्ति मिशन व मतदान के लिए किया गया जागरूक
उन्होंने बताया कि कल जिलों से 97,507 सैंपल आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 15.96 लाख डोज दी गई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश में 17 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देने वाला देश में पहला राज्य है। प्रदेश में अब तक कुल 17.07 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी है।
