पीलीभीत: बेटे का इलाज कराने में असमर्थ गन्ना किसान ने शुरू की भूख हड़ताल
बिलसंडा (पीलीभीत), अमूत विचार। पिछले वर्ष बजाज शुगर मिल को सप्लाई किए गए गन्ने का करीब 75 करोड़ रुपए मिल पर अभी भी किसानों का बकाया है। जबकि शुगर मिल का नया सत्र भी शुरू हो गया है, लेकिन गत सत्र का भुगतान देने में लगातार की जा रही हीला हवाली के कारण गन्ना किसान …
बिलसंडा (पीलीभीत), अमूत विचार। पिछले वर्ष बजाज शुगर मिल को सप्लाई किए गए गन्ने का करीब 75 करोड़ रुपए मिल पर अभी भी किसानों का बकाया है। जबकि शुगर मिल का नया सत्र भी शुरू हो गया है, लेकिन गत सत्र का भुगतान देने में लगातार की जा रही हीला हवाली के कारण गन्ना किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जिस कारण राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता किसानों के साथ गत 5 दिनों से बकाया भुगतान की मांग को लेकर शुगर मिल के गेट पर धरना दे रहे हैं।
मिल प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण अब किसान भूख हड़ताल पर भी उतर आए हैं। बंडा क्षेत्र के गांव आवा बुजुर्ग के एक किसान ने बेटे के इलाज के लिए भुगतान न मिलने से आहत होकर धरना स्थल पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। किसान के भूख हड़ताल शुरू कर देने से मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया ,लेकिन अभी तक मिल प्रबंधन की ओर से बकाया भुगतान देने के बाबत कोई पहल भी नहीं की गई है।
नगर से सटे गांव मकसूदापुर स्थित बजाज शुगर मिल के गेट पर शनिवार से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस बीच राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा भारतीय किसान यूनियन ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर हुंकार भरनी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं धरना स्थल पर अब सैकड़ों की तादात में किसानों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया है।
गांव आवा बुजुर्ग के किसान हरीश कुमार का कहना है कि उनके बेटे की तबीयत काफी खराब है मिल प्रबंधन से बकाया गन्ने का भुगतान किए जाने की गुहार भी की लेकिन मिल प्रबंधन द्वारा दिल्ली का भी भुगतान नहीं किया गया ऐसी स्थिति में वह बीमार बेटे को घर पर पड़ा हुआ कैसे देख सकते हैं । ऐसी स्थिति अन्य किसानों के साथ न आए। इसलिए वह धरना स्थल पर बकाया भुगतान की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
किसान द्वारा भूख हड़ताल पर बैठने से के बावजूद मिल प्रबंधन ने भुगतान देने संबंधी कोई पहल नहीं की। जिस कारण किसान संगठन ने 11 दिसंबर को शुगर मिल को पूरी तरह बंद कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आर पार की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से किसान संगठन ने साथ ही किसानों से गन्ने की छिलाई बंद करने की अपील की है।
धरना प्रदर्शन में किसान मजदूर संगठन शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, ब्लॉक प्रभारी अंग्रेज सिंह, लखविंदर सिंह सतनाम सिंह, सतवंत सिंह, दलवीर सिंह समेत तमाम किसान आज भी शामिल हुए।
