बरेली: शादी समारोह से लौट रहे युवक को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीबीगंज क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी …

सीबीगंज, अमृत विचार। शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीबीगंज क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी 18 वर्षीय मनोज कश्यप पुत्र स्व जगन्नाथ अपने घर से बीते मंगलवार को बंडिया गांव में एक शादी में शामिल होने गया था।

युवक जब शादी से घर लौट रहा था इसी दौरान परसाखेड़ा क्षेत्र के 2 नंबर रोड पर एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गयी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार