आज का राशिफल | 9 दिसंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बच्चों की समस्याओं को सावधानी पूर्वक सुनें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी कठोर शब्दों का प्रयोग कर सकता है। वृष राशि आज ऑफिस में सारे लोग आपकी वाहवाही करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने काम के प्रति सकारात्मक …

मेष राशि

आज शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बच्चों की समस्याओं को सावधानी पूर्वक सुनें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी कठोर शब्दों का प्रयोग कर सकता है।

वृष राशि

आज ऑफिस में सारे लोग आपकी वाहवाही करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने काम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए निवेशकों का सहयोग ले सकते हैं। दिन पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन राशि

आज लोग आपकी सलाह को काफी महत्व देंगे। साझेदारी के व्यवसाय में धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन तनावपूर्ण हो सकता है।

कर्क राशि

आज आपकी कोई योजना लीक हो सकती है। नए काम की शुरुआत में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ठंड के कारण पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। आज नया काम शुरू करना आपके हित में नहीं है।

सिंह राशि

आज आपका दिन काफी शुभ रहने वाला है। व्यापार में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। युवा प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप दे सकते हैं। नई सम्पत्ति या दुकान आदि पर निवेश करने के लिए दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी।

कन्या राशि

आज गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी की बातों और सलाह की अनदेखी न करें। जॉब के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। ऑफिस के काम देरी से पूर्ण होंगे। दोस्तों के साथ पर्यटन की योजना बनायेंगे।

तुला राशि

आज बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपना काम स्वयं ही करें दूसरों पर न छोड़े। नया निवेश करने के लिए दिन शुभ है। पति-पत्नी के मध्य आपसी सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहेंगे। बच्चे कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मैन्यूफैक्चरिंग संबंधी कार्यों के लिए आज दिन शुभ है। किसी मित्र को उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। अपने काम के प्रति एकाग्रता बनाए रखें। किसी सहकर्मी के साथ झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि

आज विदेशों में रह रहे लोगों को परेशानी हो सकती है। शरीर में थकावट होने की आशंका है। पुराने कड़वे अनुभवों दोबारा सामने आ सकते हैं। अपने मनोभावों को दूसरों पर न थोपें। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतरीन है।

मकर राशि

आज विद्यार्थी अपनी शिक्षा में काफी ध्यान देंगे। संतान के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वयं को फिट रखने के लिये योग और व्यायाम अवश्य करें। धन-संपत्ति को लेकर भागशाली रहेंगे।

कुंभ राशि

आज नया काम शुरू करने में सफलता मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोग व्यापार की भी योजना बना सकते हैं। रियल स्टेट के व्यापारियों के लिए समय बहुत शुभ है।

मीन राशि

आज कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता रहेगी। युवा प्रेमियों को परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कुछ महत्वपूर्ण खर्चे सामने आ सकते हैं। आज शान्तिपूर्वक अपना समय बितायें।