केजीएमयू में PG NEET काउंसलिंग तक के पदों पर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती हुई शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केजीएमयू में पीजी नीट काउंसलिंग तक के लिए 272 पदों पर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीट पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टरों ने करीब पांच दिन सांकेतिक हड़ताल की थी। इससे मरीजों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ी थी। जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर ने हड़ताल पर …

लखनऊ। केजीएमयू में पीजी नीट काउंसलिंग तक के लिए 272 पदों पर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीट पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टरों ने करीब पांच दिन सांकेतिक हड़ताल की थी। इससे मरीजों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ी थी।

जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर ने हड़ताल पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टरों से मुलाकात भी की थी। नीट पीजी काउंसलिंग होने तक 272 पदों पर नॉन पीजी जेआर की भर्ती का आश्वासन दिया था। एक सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा दिलाया था। सोमवार से एमबीबीएस पास डॉक्टरों से नॉन पीजी जेआर पद के लिए आवेदन जमा करने शुरू किए। तीन दिन में करीब 400 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

गुरुवार को आवेदन जमा करने का अंतिम दिन है। ऐसे में यह आंकड़ा 500 के पार हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि जनवरी में नीट मामले की कोर्ट में सुनवाई है। ऐसे में दो महीने में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जाहिर की है। इसके बाद भी दो महीने की नौकरी के लिए भी केजीएमयू में काफी डॉक्टरों ने आवेदन कर रखा है।

बरेली: 10 लोगों के संपर्क में आई महिला में हुई संक्रमण की पुष्टि

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिशों के बाद भी कोरोना की बरेली में संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है। बुधवार को एक और व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की तादाद नौ हो गई है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: 10 लोगों के संपर्क में आई महिला में हुई संक्रमण की पुष्टि

संबंधित समाचार