अवैध असलहे से युवक ने की फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। अवैध असलहे के प्रदर्शन व फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निगोहां पुलिस ने आरोपी युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक के फायरिंग करने के बाद उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी …
लखनऊ। अवैध असलहे के प्रदर्शन व फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निगोहां पुलिस ने आरोपी युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक के फायरिंग करने के बाद उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
एसपी ग्रामीण ह्रदेश कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से फेसबुक वॉट्सएप पर निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में अवैध असलहे का प्रदर्शन कर फायरिगं करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद निगोहां पुलिस ने युवक की तलाश में जुट गई।
बुधवार शेरपुर लवल गांव की रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस ने युवक गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ निगोहां जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की पकड़े गए युवक ने अपना नाम सत्येंद्र बहादुर सिंह निगोहां के बघौना गांव का बताया है।
केजीएमयू में PG NEET काउंसलिंग तक के पदों पर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती हुई शुरू
केजीएमयू में पीजी नीट काउंसलिंग तक के लिए 272 पदों पर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीट पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टरों ने करीब पांच दिन सांकेतिक हड़ताल की थी। इससे मरीजों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ी थी। जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर ने हड़ताल पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टरों से मुलाकात भी की थी। नीट पीजी काउंसलिंग होने तक 272 पदों पर नॉन पीजी जेआर की भर्ती का आश्वासन दिया था।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-केजीएमयू में PG NEET काउंसलिंग तक के पदों पर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती हुई शुरू
