रायबरेली: हवा चलने और कोहरा गिरने से बढ़ी ठंड, तापमान 11 डिग्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मौसम खुला होने से ठंड बढ़ने लगी है। रात और सुबह हल्का कोहरा गिर रहा है। इस कारण वायु प्रदूषण का स्तर गिरने लगा है लेकिन प्रदूषण विभाग का मानना है कि अभी भी एयर इंडेक्स हानिकारक स्तर पर है। एयर इंडेक्स अधिक होने से हवा में वायु प्रदूषण के हानिकारक तत्व मौजूद हैं। …

रायबरेली। मौसम खुला होने से ठंड बढ़ने लगी है। रात और सुबह हल्का कोहरा गिर रहा है। इस कारण वायु प्रदूषण का स्तर गिरने लगा है लेकिन प्रदूषण विभाग का मानना है कि अभी भी एयर इंडेक्स हानिकारक स्तर पर है। एयर इंडेक्स अधिक होने से हवा में वायु प्रदूषण के हानिकारक तत्व मौजूद हैं।

लगातार मौसम खुल रहा है जिससे ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार सुबह मौसम खुला रहा और सुबह 9 बजे तक कोहरा पड़ा तो साथ ही भारी मात्रा में ओस गिरी। आसमान खुलने से गलन बढ़ गई है जिससे लोगों को घर के भीतर ठंड का अहसास हुआ और राहत के लिए लोग धूप में बैठने लगे हैं।  हवा की रफ्तार 5 किमी प्रतिघंटा रही जिससे शीत लहर बढ़ गई है। आसमान साफ होने से वायु प्रदूषण कम हुआ है।

एयर इंडेक्स 145 एमजी पर रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। वहीं सुबह 6 बजे दृश्यता 10 मीटर रही जिस कारण वाहन चालकों को वाहन की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा।  मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पूर्व की हवा का दबाव कम हो गया है इसके साथ ही बदली खत्म हो गई है। अब धीरे-धीरे तापमान गिरेगा और कोहरा पड़ेगा।

सात दिन के मौसम पर नजर

3 दिसंबर-23 डिग्री- 12 डिग्री

4 दिसंबर 23 डिग्री- 12 डिग्री

5 दिसंबर-22 डिग्री- 11 डिग्री

6 दिसंबर-22 डिग्री- 12 डिग्री

7 दिसंबर–23 डिग्री- 12 डिग्री

8 दिसंबर–22 डिग्री- 11 डिग्री

9 दिसंबर–23 डिग्री- 11 डिग्री

रायबरेली: खाद्यान्न न आने से नहीं हो सका राशन का वितरण, जानें पूरा मामला…

दिसंबर माह में कार्ड धारकों को कोटे की दुकान से मिलने वाले राशन का वितरण निर्धारित तिथि बीतने के तीन दिन बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इसका कारण गोदाम में ही खाद्यान्न व अन्य सामग्री का न होना बताया जा रहा है। लालगंज विकास खंड में 61 और नगर में 9 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकाने हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: खाद्यान्न न आने से नहीं हो सका राशन का वितरण, जानें पूरा मामला…

संबंधित समाचार