अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर के 22 साल, ऐसे तय किया सैफई से सिडनी तक का सफर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सभी पार्टियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सभी दल चाहते हैं कि यूपी की सत्ता उनकी पार्टी का मुखिया संभाले। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चुनावी तैयारियों के साथ ही इन दिनों वह भाजपा पर जमकर जुबानी तीर …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सभी पार्टियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सभी दल चाहते हैं कि यूपी की सत्ता उनकी पार्टी का मुखिया संभाले। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चुनावी तैयारियों के साथ ही इन दिनों वह भाजपा पर जमकर जुबानी तीर भी छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि यूपी चुनाव में सबसे बड़े विपक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी अखिलेश यादव को ही देख रही है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी की राजनीति में सबसे चर्चित चेहरे हैं। इटावा के सैफई से सिडनी तक का सफर तय करने के साथ ही वह 38 साल की उम्र में यूपी की सत्ता संभालने वाले सबसे युवा सीएम रहे।
अखिलेश यादव का राजनीतिक सफर
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साल 2000 में यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से पहली बार सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में उपचुनाव जीता। साल 2004, साल 2009 में भी लोकसभा के लिए चुने गए। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रहे। वहीं साल 2012 के यूपी चुनाव में कुछ ऐसी हवा चली की सपा को 224 सीटों पर जीत हासिल हुई। फिर 38 साल की उम्र में अखिलेश यादव ने 15 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। और उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए।
हिंदी प्रेमी हैं अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के पिता हैं। और मां का नाम मालती देवी है। अखिलेश का जन्म इटावा जिले में स्थित सैफई गांव में 1 जुलाई 1973 को हुआ था। अखिलेश की प्रारम्भिक पढ़ाई इटावा में हुई, वहीं आगे की शिक्षा राजस्थान के ढोलपुर के मिलिटरी स्कूल में हुई। उसके बाद अखिलेश ऑस्ट्रेलिया चले गए। जहां सिडनी से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की, और फिर वह भारत लौट आए। ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई करने के बावजूद वह सबसे हिंदी में ही बात करते हैं। क्योंकि वह हमेशा से हिंदी प्रेमी थे और आज भी हिंदी प्रेमी हैं।
