सीएम योगी ने की ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने बुधवार को हेलीकाप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कल दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए माँ …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने बुधवार को हेलीकाप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

योगी ने ट्वीट किया कि कल दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए मां भारती के वीर सपूत, जनपद देवरिया निवासी, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जीवटता व साहस को नमन। प्रभु श्री राम से वरुण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

उन्होने कहा कि मां भारती के वीर सपूत, आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का कल दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 अधिकारियों एवं जवानों की मृत्यु हो गई थी। मरने वालों में उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शामिल थे जबकि हादसे में बाल-बाल बचे देवरिया जिला निवासी ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का इलाज जारी है।

CDS Bipin Rawat Death: राजनाथ सिंह बोले- हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस रावत की मृत्यु के मामले में जांच शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के संबंध में सदन को बताया कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के एक दल ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- CDS Bipin Rawat Death: राजनाथ सिंह बोले- हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस रावत की मृत्यु के मामले में जांच शुरू

संबंधित समाचार