अयोध्या: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी बाल-बाल बचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सपा नेता के इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। पंचशील होटल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, युवक के …

अयोध्या। सपा नेता के इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। पंचशील होटल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, युवक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान कार्तिकेय यादव उर्फ लिटिल (24) पुत्र शंकर प्रताप यादव निवासी सरयू विहार कॉलोनी के रूप में हुई। गुरुवार को कार्तिकेय पल्सर बाइक से अपने पिता से मिलने देवकाली बाईपास स्थित पंचशील होटल में मिलने जा रहा था। इस दौरान उसके साथ बाइक पर एक और साथी भी बैठा था। तकरीबन दो बजे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे साथी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। पिता शंकर प्रसाद ठेकेदारी करते हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कार्तिकेय तीन बहनों का इकलौता भाई भी था। तीनों की शादी हो चुकी है। अब इसी का विवाह होना था।

अयोध्या में बढ़ी चौकसी, ट्रेनों में हुई चेकिंग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में आज हुए ब्लास्ट के बाद अयोध्या में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। शहर में जगह-जगह पर चेकिंग हुई। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा चाक-चौबंद दिखाई दी। अयोध्या कैंट रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती देखी गयी और आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

थानाअध्यक्ष जीआरपी वरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ट्रेनों की चेकिंग की। यात्रियों की तलाशी ली साथ ही संदिग्धों के आईकार्ड चेक किए गए। गौरतलब है कि कुछ पहले डायल 112 पर पुलिस को अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। धमकी की खबर अहमदाबाद से आयी थी। गुरुवार को दिल्ली में हुए ब्लास्ट को देखते हुए सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-विधायक इंद्र प्रताप की सदस्यता समाप्त होने की खबर से समर्थक मायूस, विरोधी खेमे में जश्न

संबंधित समाचार