लखीमपुर-खीरी: महिला के साथ जबरन दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, धौरहरा-खीरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीते सोमवार की रात में शौंच को गयी महिला के साथ मे जबरन दुराचार का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित महिला की तहरीर पर थाना धौरहरा पुलिस ने दुराचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली …

अमृत विचार, धौरहरा-खीरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीते सोमवार की रात में शौंच को गयी महिला के साथ मे जबरन दुराचार का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित महिला की तहरीर पर थाना धौरहरा पुलिस ने दुराचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव की महिला जो बीते सोमवार की रात में करीब 8ः00 बजे गांव के दक्षिण खेतों में शौच के लिए गई थी, जहां पर पहले से घात लगाए बैठे युवक ने महिला को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ,किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची।

विवाहिता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, दुराचार की बात सुन परिजन महिला को लेकर कोतवाली धौरहरा में दुष्कर्म किये जाने की तहरीर दी। तहरीर पाकर धौरहरा पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा जहां से दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार