सीतापुर: संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता, जांच शुरू
सीतापुर। थानगांव इलाके के एक गांव की विवाहिता बहनोई के घर जाने की बात कह कर निकलने के बाद लापता हो गई। विवाहिता के पति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। थानगांव इलाके के एक ग्रामीण का कहना है कि उसने कई साल …
सीतापुर। थानगांव इलाके के एक गांव की विवाहिता बहनोई के घर जाने की बात कह कर निकलने के बाद लापता हो गई। विवाहिता के पति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। थानगांव इलाके के एक ग्रामीण का कहना है कि उसने कई साल पूर्व एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी। उसके दो बेटे भी हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बहनोई के घर जाने की बात कह कर पांच दिसंबर की दोपहर घर से चली गई।
उसके बाद वह लौट कर नहीं आई। आरोप है कि जाते समय वह अपने घर से एक लाख 30 हजार रुपए, मोबाइल भी साथ ले गई। घटना के समय पीड़ित घर पर नहीं था। उसका कहना है कि पत्नी अभी तक लौट कर नहीं आई है। इस बाबत उसने थाने में तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
हार जीत की बाजी लगाते दबोचे गए 22 जुआरी
सिधौली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जुएं के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर सहित कई जिलों के 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों की नकदी, कई कारें आदि बरामद की है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: पुलिस ने 22 जुआरियों को किया गिरफ्तार, लाखों रुपए कैश, गाड़ियां व मोबाइल बरामद
