रामपुर: कोसी नदी में अवैध खनन पर लगाम लगाने की कवायद, तीन स्टोन क्रेशर सीज, लाइसेंस निलंबित
दढ़ियाल/रामपुर, अमृत विचार। अमृत विचार में लगातार अवैध खनन की खबरें छपने के बाद प्रशासन अब सख्ती दिखाने लगा है। बुधवार देर शाम पुलिस चौकी क्षेत्र के गांवों में खनन अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल को साथ लेकर तीन अलग-अलग स्टोन क्रेशर पर छापामार कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने तीन स्टोन क्रेशर को …
दढ़ियाल/रामपुर, अमृत विचार। अमृत विचार में लगातार अवैध खनन की खबरें छपने के बाद प्रशासन अब सख्ती दिखाने लगा है। बुधवार देर शाम पुलिस चौकी क्षेत्र के गांवों में खनन अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल को साथ लेकर तीन अलग-अलग स्टोन क्रेशर पर छापामार कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने तीन स्टोन क्रेशर को सील कर दिया है, जबकि तीनों स्टोन क्रेशर के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई से अन्य स्टोन क्रेशर स्वामियों व खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
क्षेत्र के गांव अकबराबाद व माझा फार्म में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी क्षेत्र के गांवों में अवैध खनन का धंधा नहीं रुक रहा है। शाम ढलते ही क्षेत्र के गांव अकबराबाद व माझा फार्म में खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं। पूरी रात फोर बाई फोर ट्रैक्टर व जेसीबी से अवैध खनन के धंधे को अंजाम दिया जाता है।
बुधवार को देर शाम खनन अधिकारी संगम कुमार तहसीलदार आरके चंद्रा की टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर क्षेत्र के गांव माझा फार्म में स्थित रामपुर स्टोन क्रेशर जमालगंज में स्थित शिव शक्ति स्टोन क्रेशर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को मौके काफी कमियां मिलीं। जिस कारण दोनों स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जिया स्टोन क्रेशर पर छापामार कार्रवाई की गई।
प्रशासनिक कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। गांव जमालगंज के जंगल में स्थित शिव शक्ति स्टोन क्रेशर, माझाफार्म के जंगल में स्थित रामपुर स्टोन क्रेशर, अकबराबाद के जंगल में स्थित जिया स्टोन क्रेशर को कमी मिलने पर सीज कर दिया है। तीनों के स्टोन क्रेशर के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इस प्रशासनिक कार्रवाई से खनन मामले में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अकबराबाद के पास लगातार खनन किया जा रहा है। इस गांव में खनन करने वालों की आलीशान कोठियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
गांव जमालगंज के जंगल में स्थित शिव शक्ति स्टोन क्रेशर, माझाफार्म के जंगल में स्थित रामपुर स्टोन क्रेशर, अकबराबाद के जंगल में स्थित जिया स्टोन क्रेशर को कमी मिलने पर सीज किया है। तीनों स्टोन क्रेशर के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। -राजकुमार संगम, खनन अधिकारी, रामपुर
