कानपुर: सामाजिक संवाद कार्यशाला में मंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर बोला हमला, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा कि सामाजिक संवाद कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। उन्होंने जमकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला और योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की सीमा से गुंडों को खदेड़ कर या जेल भेज कर कानून का राज कायम किया गया है। …

कानपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा कि सामाजिक संवाद कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। उन्होंने जमकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला और योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की सीमा से गुंडों को खदेड़ कर या जेल भेज कर कानून का राज कायम किया गया है। कल तक जो सड़कों पर गुंडई करते थे, आज उनके अबैध कब्जों पर बुलडोजर चल रहा है।

सरेआम महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ व हत्या करना उनका नित्य प्रतिदिन कार्य था। आज योगी सरकार में ना तो सड़कों पर तांडव है ना ही राह चलते हत्या हो रही है यह अंतर है लाल टोपी और केसरिया में कार्यक्रम के समापन मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

ब्रजेश पाठक ने कहां की लाल टोपी वाले परिवार वादी लोगों ने प्रदेश में मकान, दुकान, खाली प्लाट पर गुंडई के दम पर कब्जे किए गये थे। कानून व्यवस्था से घबराकर लाल टोपी का चोला पहन कर घूम रहे हैं। पुनः सत्ता में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश की जनता इन लाल टोपी वाले परिवार वादी लोगों को समझ चुकी है।

मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं गिनाई

समापन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय मानवेंद्र सिंह ने कहा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र ने सदैव नए आयाम प्रस्तुत कर रहा है। सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए मैट्रिक छात्रवृति स्कीम को पूर्व रूप से सुदृढ़ किया है। स्कीम के अंतर्गत वित्त पोषण पैटर्न को प्रतिबद्ध देयता फार्मूले से परिवर्तित करके केंद्र और राज्यों के मध्य 60:40 का पैटर्न निर्धारित किया गया।

स्टैंड अप इंडिया योजना कम से कम एक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति, उधारकर्ता और पति बैंक शाखा में कम से कम एक महिला को ग्रीन फील्ड उधम स्थापित करने के लिए, एक लाख से एक करोड़ के बीच, बैंक ऋण की सुविधा प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: बुजुर्ग महिला को डॉक्टरों ने हड़ताल का हवाला देकर भर्ती करने से किया इंकार

संबंधित समाचार