बरेली: देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पति ने लगाया करंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने उसे करंट लगाया। उसे ससुरालियों ने मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। अब ससुराली अब दहेज की मांग कर रहे हैं। महिला ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत कर ससुरालियों पर …

बरेली, अमृत विचार। महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने उसे करंट लगाया। उसे ससुरालियों ने मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। अब ससुराली अब दहेज की मांग कर रहे हैं। महिला ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत कर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2021 को हुई थी। उसके परिवार के लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दान-दहेज दिया था। मगर ससुराल के लोग शादी में मिले दहेज को लेकर खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुराली मायके से कार लाने की मांग कर रहे थे। कार की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 31 अगस्त को उसके देवर ने उसे बुरी नीयत से दबोच कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

उसने उसका विरोध किया तो पति ने उसे जान से मारने की नीयत से उसा करंट लगा दिया। महिला का आरोप है कि उसके बाद ससुरालियों ने उसे मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। गुरूवार को महिला की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।

संबंधित समाचार