आज का राशिफल | 10 दिसंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आपको लोगों की मदद करने को लेकर काफी प्रसिद्ध हो सकते हैं। आपकी दबी हुई इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। शेयर मार्केट में धन निवेश लाभकारी होगा। परिजनों पर धन खर्च करेंगे। गैरकानूनी कार्यों में रुचि ले सकते हैं। वृष राशि आज वैवाहिक सम्बन्धों में …

मेष राशि

आज आपको लोगों की मदद करने को लेकर काफी प्रसिद्ध हो सकते हैं। आपकी दबी हुई इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। शेयर मार्केट में धन निवेश लाभकारी होगा। परिजनों पर धन खर्च करेंगे। गैरकानूनी कार्यों में रुचि ले सकते हैं।

वृष राशि

आज वैवाहिक सम्बन्धों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। मैनेजमेंट सम्बन्धी कार्यों के लिए दिन विशेष है। कारोबार में योजनाएं बदलनी पड़ सकती है। समाजसेवा में आप काफी रुचि लेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

आज यात्रा में परेशानियां होंगी। जॉब में आपके काम की प्रशंसा नहीं होगी। दौड़धूप ज्यादा करने के बाद ही इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। उधार में किसी को धन न दें। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है।

कर्क राशि

आज आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। समय रहते समस्याओं को सुलझाना बेहद जरूरी है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।

सिंह राशि

आज दिल की बजाय दिमाग से काम लें। जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बढ़ायेगी। नए लोगों के साथ सम्पर्क विकसित होंगे। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी।

कन्या राशि

आज घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। बिना विचार करे कोई काम न करें। आज आप कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करेंगे। पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आश्यकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

तुला राशि

आज कमीशन सम्बन्धी कार्यों में धन हानि हो सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप छोटी-छोटी बातों को महत्व न दें।

वृश्चिक राशि

आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिए। जीवनसाथी से आपकी अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। जो कई बार अव्यवहारिक हो सकती है।

धनु राशि

आज व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। आप कठिन से कठिन काम को समझदारी व सूझबूझ से सुलझा लेंगे। राजनीतिक सम्बन्धों के लिए दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ डिनर का आनन्द लेंगे।

मकर राशि

आज गुस्से व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी से ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है। तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी।

कुंभ राशि

आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। साझेदारी से जुड़े हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने काम पर विश्वास बनाए रखें। विदेशी कम्पनियों से जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। कला और खेलकूद में आप काफी रुचि ले सकते हैं।

मीन राशि

आपको आज काफी थकाऊ यात्राएं करनी पड़ सकती है। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। खांसी-जुकाम की समस्या होने की सम्भावना है। सर्दी और ठंड से आपको बचना चाहिए।