ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर पंचतत्व में विलीन, पत्नी और बेटी ने बरार स्क्वायर में दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंतिम संस्कार बरार स्क्वायर श्मशान घाट में किया गया। शमशान घाट में मौजूद हर व्यक्ति ने अश्रुपूणित श्रंद्धाजलि दी। इससे पहले ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर की पत्नी और बेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री …
नई दिल्ली। ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंतिम संस्कार बरार स्क्वायर श्मशान घाट में किया गया। शमशान घाट में मौजूद हर व्यक्ति ने अश्रुपूणित श्रंद्धाजलि दी। इससे पहले ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर की पत्नी और बेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और उनके परिवार के सदस्य मौजूद हैं। थोड़ी देर बाद पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ लिड्डर का अंतिम संस्कार किया गया। कन्नूर हादसे में उनका असामयिक निधन हो गया था।
हेलिकॉप्टर क्रैश में अपनी जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत का शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें और उनकी पत्नी को आम लोग भी श्रद्धांजलि दे सकेंगे।
यह भी पढ़े-
जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं कुछ अन्य के पार्थिव शरीर दिल्ली लाए गए, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
